Teacher Bharti 2025: देशभर में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए 2025 एक सुनहरा मौका लेकर आया है। यूपी-एमपी और बिहार समेत कई राज्यों में अलग-अलग स्तरों पर शिक्षक पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिए हैं। इस संबंध में विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं...
Sarkari Teacher Jobs 2025: देशभर में शिक्षण क्षेत्र में बड़ी भर्ती का अवसर सामने आया है जहां 55,000 से अधिक टीजीटी, पीजीटी, एलटी ग्रेड शिक्षक और सहायक प्रोफेसर के पदों पर भर्तियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश में 7466 एलटी ग्रेड शिक्षक पदों के लिए 28 जुलाई से आवेदन शुरू होंगे, वहीं झारखंड में 1373 सेकेंडरी टीचर पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के तहत 13,089 पदों पर भर्ती के लिए 6 अगस्त तक आवेदन किए जा सकते हैं, जबकि बिहार लोक सेवा आयोग ने 88 सहायक प्राध्यापक पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।
इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में 34,000 से अधिक टीजीटी, पीजीटी और प्राचार्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया भी अगस्त से शुरू होगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को समय रहते संबंधित आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना चाहिए ताकि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
2 of 6
teacher
- फोटो : freepik
UP LT Grade Teacher Recruitment 2025: 7466 पदों पर आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू
उत्तर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने 15 विभिन्न विषयों में एलटी ग्रेड शिक्षक के 7466 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों में पुरुष वर्ग के 4860, महिला वर्ग के 2525 और दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के तहत 81 पद शामिल हैं। इच्छुक उम्मीदवार 28 जुलाई से आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। इस भर्ती प्रक्रिया में पहली बार प्रारंभिक (ऑब्जेक्टिव) परीक्षा के बाद मुख्य परीक्षा के आधार पर चयन किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 6
Teacher job
- फोटो : freepik
JSSC Secondary Teacher Recruitment 2025: 1373 पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने सेकेंडरी टीचर के 1373 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट होना आवश्यक है, साथ ही न्यूनतम 50% अंक और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed./B.A.Ed./B.Sc.Ed. डिग्री भी अनिवार्य है। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 01 अगस्त 2025 तक न्यूनतम 21 वर्ष होनी चाहिए। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई 2025 (मध्यरात्रि) निर्धारित की गई है।
4 of 6
Teacher Recruitment 2025
- फोटो : Adobe Stock
MPESB Primary Teacher Recruitment 2025: 13,000 से अधिक पदों पर आवेदन शुरू
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 के लिए 13,089 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें से 10,150 पद स्कूल शिक्षा विभाग और 2,939 पद जनजातीय कार्य विभाग के हैं। इच्छुक उम्मीदवार 18 जुलाई से 6 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवार का PSTET 2020 या 2024 में न्यूनतम अंक के साथ उत्तीर्ण होना आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और अधिकतम आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की जाएगी। चयन परीक्षा 31 अगस्त से दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
5 of 6
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Freepik
BPSC Assistant Professor Recruitment 2025: 88 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने स्वास्थ्य विभाग के तहत पटना और बेगूसराय के राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालयों में 88 सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 15 जुलाई से 8 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर योग्य अभ्यर्थियों के लिए आयु एवं योग्यता के अनुसार भर्ती प्रक्रिया का हिस्सा बनने का महत्वपूर्ण मौका है।
UP TGT-PGT Recruitment 2025: 34,000 पदों पर भर्ती अगस्त से शुरू
उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) के 30 हजार पदों और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। शुक्रवार (25 जुलाई) को उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में हुई बैठक में अधियाचन के प्रारूप पर अंतिम मुहर लगा दी गई। आयोग को अगस्त माह में टीजीटी व पीजीटी के तकरीबन 30 हजार और प्राचार्य के चार हजार पदों पर भर्ती शुरू करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से रिक्त पदों का अधियाचन मिल जाएगा।