फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC: सरकारी नौकरी की कर रहे है तैयारी? जून में निकली है एसएससी की पांच बड़ी भर्तियां! जानें पूरी डिटेल एक जगह

Tue, 24 Jun 2025 01:10 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SSC Bharti 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो जून 2025 आपके लिए खास है। इस महीने एसएससी की पांच बड़ी भर्तियों की घोषणा हुई है, जिनमें अलग-अलग योग्यता के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विस्तृत विवण नीचे पढ़े सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
SSC - फोटो : https://ssc.gov.in/
SSC Recruitment 2025: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आया है। जून 2025 में आयोग ने पांच बड़ी भर्तियों की घोषणा की है, जिनमें एसएससी सीजीएल, सीएचएसएल, जेई और स्टेनोग्राफर जैसी प्रमुख परीक्षाएं शामिल हैं। इनमें आवेदन प्रक्रिया जारी है। वहीं, एसएससी एमटीएस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होना बाकी है। आइए जानते हैं इन सभी भर्तियों की योग्यता, आवेदन की अंतिम तिथि और जरूरी डिटेल एक ही जगह...
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

1. SSC CHSL 2025: 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी मौका

एसएससी सीएचएसएल 2025 की भर्ती 12वीं पास युवाओं के लिए सरकारी क्षेत्र में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका है। आयोग ने इसका नोटिफिकेशन 23 जून को जारी किया था। इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 जुलाई 2025 निर्धारित है। उम्मीदवार फीस का भुगतान 19 जुलाई रात 11 बजे तक कर सकते हैं। इस भर्ती में लगभग 3131 पद निकाले गए हैं जिनमें LDC, डाटा एंट्री ऑपरेटर और जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट जैसे पद शामिल हैं। पात्रता के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

2. SSC CGL 2025 Registration: सीजीएस में ग्रुप बी और सी की भर्ती

केंद्र सरकार के मंत्रालयों या विभागों में ग्रुप B व C पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। इसके तहत लगभग 14582 पद भरे जाने जाएंगे है। आवेदन की अंतिम तिथि 4 जुलाई 2025 है। इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की आवश्यकताएं भी पद के अनुसार अलग-अलग हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर..

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

3. SSC Stenographer Grade C & D 2025: टाइपिंग जानने वालों के लिए अवसर

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी 2025 की भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए बढ़िया है जो स्टेनोग्राफी में दक्षता रखते हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 जून 2025 रखी गई है, जबकि शुल्क का भुगतान 27 जून तक किया जा सकता है। इसमें करीब 261 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी को 12वीं पास होना चाहिए और स्टेनोग्राफी में अच्छी टाइपिंग गति होना अनिवार्य है। पूरी जानकारी यहां पढ़ें।
विज्ञापन

5 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

4.SSC JHT 2025 Registration: एसएससी में संयुक्त हिंदी अनुवादक की भर्ती

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा संयुक्त हिंदी अनुवादक (JHT) भर्ती 2025 के तहत 437 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी और अंग्रेजी अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में लेकर हिंदी में मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। यह भर्ती केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में अनुवादक पदों को भरने के लिए की जा रही है। इस भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण यहां पढ़ें।
विज्ञापन

6 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

5. SSC MTS Notification: 26 जून को जारी होगा एमटीएस का नोटिफिकेशन

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा एसएससी एमटीएस 2025 की अधिसूचना 26 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जारी की जाएगी। इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 25 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकेंगे। आयोग के अनुसार, एसएससी एमटीएस परीक्षा सितंबर से अक्तूबर 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

SSC CPO Exam Notification Postpone: दिल्ली पुलिस-सीएपीएफ एसआई की अधिसूचना टली 

हाल ही में, कर्मचारी चयन आयोग ने 16 जून 2025 को एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए एसएससी सीपीओ परीक्षा 2025 की अधिसूचना को स्थगित कर दिया था। आयोग ने बताया कि यह निर्णय संबंधित यूजर डिपार्टमेंट से परामर्श के बाद लिया गया है और अब भर्ती की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें