कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप ये नौकरी पाना चाहते हैं, तो आगे दी जा रही जानकारी पढ़ने के बाद इसके लिए आवेदन करें। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 17 सितंबर, 2019 से शुरू कर दी गई है। आपको बता दें कि ये विज्ञप्ति सब इंस्पेक्टर के विभिन्न पदों पर होने जा रही है। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना आगे दी जा रही है।