SSC Recruitment 2019: कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि ये भर्तियां ग्रेड सी और डी स्टेनोग्राफर के पदों पर होने वाली हैं। भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। बता दें आवेदन के लिए अंतिम तिथि 18 अक्तूबर निर्धारित की गई है। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
महत्वपूर्ण तिथि : ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि- 20 सितंबर, 2019 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 अक्टूबर, 2019 आवेदन शुल्क के भुगतान की अंतिम तिथि- 20 अक्तूबर, 2019 (5.00 बजे) कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन की तिथि- 05 मई, 2020 से 07 मई, 2020
विज्ञापन
3 of 6
आयु सीमा (01.01.2020)-
स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।
स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है।
4 of 6
आवेदन शुल्क: शुल्क रु. 100 / -
एसटी, एससी, पीडब्ल्यूडी, ईएसएम उम्मीदवारों के लिए कोई भुगतान नहीं है।
कैसे करें आवेदन का भुगतान-
शुल्क का भुगतान UPI, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 6
आवेदन प्रक्रिया :
इच्छुक उम्मीदवार कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। दिए गए दिशा-निर्देशों को सावधानीपूर्वक पढ़ें। सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें।
एसएससी स्टेनोग्राफर 2019-20 ग्रेड सी एंड डी परीक्षा पैटर्न-
एसएससी स्टेनोग्राफर ऑनलाइन टेस्ट 200 मार्क्स का होगा। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय दिया गया है।परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश लैंग्वेज और कॉम्प्रिहेंशन के प्रश्न होंगे।
आपकी उम्र इस नौकरी के लिए मांगी गई तय सीमा में है या नहीं, यह जानने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें। नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें...