फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC MTS Recruitment 2021: एसएससी एमटीएस भर्ती के लिए आवेदन शुरू, अधिसूचना यहां पढ़ें

Fri, 05 Feb 2021 06:59 PM IST
Devesh Devesh जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
SSC MTS 2021 : एसएससी एमटीएस भर्ती अधिसूचना जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC MTS Notification 2021 : एसएससी यानी स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से मल्टी टास्किंग स्टाफ की बंपर भर्तियां की जा रही हैं। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग यानी एसएससी ने शुक्रवार, 05 फरवरी को आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ आवेदन भी शुरू हो गए हैं। एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा के जरिये केंद्र और राज्य सरकारों के अधीन विभागों और सेवा संस्थानों में मल्टी टास्किंग और नॉन टेक्नीकल स्टाफ के पदों पर भर्तियां की जाती हैं। यहां आप इस खबर में भर्ती परीक्षा का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
एसएससी - फोटो : अमर उजाला
अधिसूचना में हुई देरी 
कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी कर दिया है। इस ही के साथ परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। हालांकि, एसएससी एमटीएस के कैलेंडर के अनुसार नोटिफिकेशन 02 फरवरी को जारी होना था और आवेदन 18 मार्च, 2021 तक चलनी थी। लेकिन कुछ कारणों इसमें देरी हुई है। अभ्यर्थी नोटिफिकेशन को यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। आगे कि स्लाइड में भर्ती की पूरी जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन

3 of 6
कर्मचारी चयन आयोग
भर्ती परीक्षा का शेड्यूल :  
मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा 2020
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तारीखें: 05.02.2021 से 21.03.2021
  • ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि और समय: 21.03.2021 (23:30)
  • ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि: 23.03.2021 (23:30)
  • ऑफलाइन चालान के लिए अंतिम तिथि: 25.03.2021 (23:30)
  • चालान के माध्यम से भुगतान की अंतिम तिथि (बैंक के कामकाज के घंटों के दौरान): 29.03.2021
  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा (टियर- I) की अनुसूची: 01.07.2021 से 20.07.2021 तक
  • टियर- II परीक्षा की तिथि (वर्णनात्मक पेपर): 21.11.2021

4 of 6
ssc
एसएससी ने जारी किया था नोटिस 
इस संबंध में एसएससी की ओर से 29 जनवरी, 2021 को एक नोटिस जारी करते हुए  कहा था कि मल्टी टास्किंग (नॉनटेक्निकल) स्टाफ एग्जामिनेशन -2020 के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि नोटिस ऑफ मल्टी टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ परीक्षा, 2020 की अधिसूचना जो 02.02.2021 को प्रकाशित होने वाली है, अब 05.02.2021 को प्रकाशित की जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 6
ssc
योग्यता एवं पात्रता 
एसएससी एमटीएस परीक्षा में आवेदन के लिए मूल आवश्यकता उम्मीदवार का 10वीं पास होना है। साथ ही सभी उम्मीदवार 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हों तो एसएससी एमटीएस भर्ती परीक्षा-2020 के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसमें नियमित बोर्ड के साथ ही ओपन स्कूल से 10वीं कक्षा की समकक्ष परीक्षा पास करने वाले भी शामिल हो सकते हैं। साथ ही जो छात्र कक्षा 10वीं की परीक्षा में बैठेंगे, वे भी परीक्षा आवेदन के योग्य हैं, बशर्ते उनकी उम्र 18 वर्ष से  25 वर्ष के मध्य हो। दूसरी तरफ आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी, ओबीसी और अन्य) के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है। अधिक जानकारी लेने के लिए ssc.nic.in पर विजिट कर सकते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
SSC MTS
पदों का विवरण 
आमतौर पर एसएससी एमटीएस परीक्षा के माध्यम से भरी जाने वाली रिक्तियों के विवरण, मंत्रालयों एवं विभाग में रिक्तियों की संख्या के अनुसार तय होते हैं। इसलिए, रिक्तियों की संख्या परीक्षा अधिसूचना के बाद जारी की जा सकती है। पिछले तीन वर्षों की बात करें तो रिक्तियों की संख्या घटती बढ़ती रही है। जहां वर्ष 2017 में 8,300, 2018 में 10,674 तो वहीं 2019 में 9,069 रिक्तियों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें