सरकारी नौकरी चाहने वालों के लिए खुशखबरी है। एसएससी यानी कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती निकलने वाली है। आयोग द्वारा इस बार बड़ी संख्या में जनरल ड्यूटी कांस्टेबल के पदों पर भर्तियां की जानी है। ये भर्तियां विभिन्न सुरक्षा बलों में रिक्त पदों को भरने के लिए की जा रही है। इस संबंध में कर्मचारी चयन आयोग की ओर से आधिकारिक अधिसूचना भी जारी की जाएगी।
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) के आधिकारिक भर्ती कैलेंडर -2021 के अनुसार, यह अधिसूचना 25 मार्च, 2021 को जारी की जानी थी। लेकिन किन्हीं कारणवश अब अधिसूचना मई के पहले सप्ताह तक के लिए टाल दी गई है। इस संबंध में एसएससी की ओर से नौ अप्रैल को
एक नोटिस जारी कर सूचना दी गई है।
एसएससी की ओर से कांस्टेबल जनरल ड्यूटी (जीडी) के पदों के लिए इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 मई, 2021 तक है।