फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC CGL 2020 : मौका! 6 हजार से ज्यादा नौकरियों के लिए कल है आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 30 Jan 2021 01:25 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SSC CGL 2020: कर्मचारी चयन आयोग के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (CGL) भर्ती परीक्षा 2020 के लिए कल आवेदन की अंतिम तिथि है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन रिक्तियों के लिए आवेदन नहीं किया है वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 31जनवरी तक हर हाल में आवेदन कर लें।

आधिकारिक वेबसाइट
ssc.nic.in 

अभ्यर्थी ssc.nic.in के जरिए कल रात 11.30 बजे तक आवेदन कर सकते  हैं। आपको बता दें कि आयोग इस परीक्षा के जरिए 6506 पदों पर भर्ती करेगा। जिनमें 250 रिक्तियां ग्रुप बी के राजपत्रित व 3513 रिक्तियां ग्रुप बी के अराजपत्रित हैं। इसके अलावा 2743 रिक्तियां ग्रुप सी की हैं। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: ये हैं वह 5 नौकरियां जहां 10वीं और 12वीं पास कर सकते हैं अप्लाई
विज्ञापन

2 of 4
SSC - फोटो : SSC
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 31 जनवरी
ऑनलाइन फीस जमा कराने की अंतिम तिथि- 2 फरवरी
ऑफलाइन चालान जनरेट करने की अंतिम तिथि- 4 फरवरी
चालान से फीस जमा कराने की अंतिम तिथि - 6 फरवरी

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri : आर्मी वॉर कॉलेज में कई पदों पर हैं रिक्तियां, 10वीं और 12वीं पास के लिए भी मौका
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरियां
इस भर्ती परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर, असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट, इनकम टैक्स इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज, इंस्पेक्टर प्रिवेंटिव ऑफिसर, इंस्पेक्टर एग्जामिनर, असिस्टेंट इनफोर्समेंट ऑफिसर, सब इंस्पेक्टर (CBI), इंस्पेक्टर (डाक विभाग व सेंट्रेल ब्यूरो ऑफिस ऑफ नार्कोटिक्स), असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट, डिविजनरल अकाउंटेंट, ऑडिटर, सीनियर सेक्रेटेरिएड असिस्टेंट व टैक्स असिस्टेंट आदि पदों पर भर्तियां होती है। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा है जो कि 29 मई  से 7 जून तक आयोजित होगी। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri: यहां प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर हो रही भर्ती, सिर्फ दो दिन शेष
 
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन रिक्तियों के लिए आवेदन ग्रेजुएट युवा कर सकते हैं। रिक्तियों के लिए मांगी गई योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी एक बार आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें। असिस्टेंट ऑडिट अधिकारी / असिस्टेंट अकाउंट्स अधिकारी पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं लेकिन ज्यादा तवज्जो सीए, एमबीए (फाइनेंस), एमबीई, एमकॉम, एमबीएस, सीएस डिग्री वाले अभ्यर्थियों को दी जाएगी। कुछ पदों कि लिए आयु सीमा 27 साल व  कुछके लिए 30 व 32 साल तय की गई है।  एससी, एसटी वर्ग को आयु सीमा में 5 साल और ओबीसी को तीन साल की छूट दी गई है।

नोट- अभ्यर्थी आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें