फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs: लखनऊ में निकली सीनियर रेजिडेंट और अन्य पदों पर निकली वैकेंसी, वॉक-इन इंटरव्यू से होगा चयन; जानें सैलरी

Fri, 11 Jul 2025 10:08 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

SGPGIMS Vacancy: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ ने सीनियर रेजिडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा। पद के अनुसार वेतन 35,400 रुपये से 2,08,700 रुपये तक निर्धारित है।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
SGPGIMS Recruitment 2025: संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान (SGPGIMS), लखनऊ ने पीडीएफ, सीनियर रेजिडेंट समेत कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार, जो इन पदों में रुचि रखते हैं और सभी आवश्यक योग्यता मानदंड को पूरा करते हैं, वे अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़कर निर्धारित तिथि पर वॉक-इन इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 14 पदों को भरना है।
 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

शैक्षणिक योग्यता जरूरी

उम्मीदवार के पास बीडीएस, एमबीबीएस, डीएनबी, एमएससी, एमसीए या एमएस/एमडी (प्रासंगिक क्षेत्र) में से कोई एक मान्य डिग्री होना जरूरी है। ये डिग्रियां उसी क्षेत्र से होनी चाहिए, जिससे संबंधित पद के लिए आवेदन किया गया है।
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

आयु सीमा निर्धारित

सीनियर रेजिडेंट, मेडिकल फिजिक्स रेजिडेंट, सीनियर डेमोंस्ट्रेटर और सांख्यिकीय फेलो पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है। जबकि जूनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जानकारी छिपाई तो हो सकती है कार्रवाई

चयन के बाद उम्मीदवार का चिकित्सा परीक्षण (Medical Test) किया जाएगा। जब तक मेडिकल बोर्ड यह न कहे कि उम्मीदवार पूरी तरह से स्वस्थ है, तब तक उसे किसी भी कोर्स में शामिल नहीं किया जाएगा। यह मेडिकल बोर्ड संस्थान द्वारा बनाया जाएगा और उसका फैसला अंतिम माना जाएगा।

अगर कोई उम्मीदवार अपनी बीमारी या इलाज की जानकारी छुपाता है, और यह बात बाद में सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं। इसमें कोर्स से बाहर करना या नियुक्ति रद्द करना भी शामिल हो सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

समय पर कार्यभार नहीं संभाला तो मौका होगा खत्म

अगर कोई अभ्यर्थी तय तारीख तक काम पर नहीं आता या नियुक्ति पत्र में दी गई तिथि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करता, तो उसकी नियुक्ति अपने आप रद्द मानी जाएगी। ऐसी स्थिति में वह सीट अगले योग्य उम्मीदवार को दे दी जाएगी, जो प्रतीक्षा सूची में होगा।

जहां तक एडमिशन फीस की बात है, तो अल्पकालिक (short-term) नियुक्तियों के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कितना मिलेगा वेतन?

इन सभी पदों के लिए वेतनमान अलग-अलग निर्धारित किया गया है। पद की जिम्मेदारी और स्तर के अनुसार, वेतन 35,400 रुपये से लेकर 2,08,700 रुपये प्रति माह तक हो सकता है। सही वेतनमान संबंधित पद के अनुसार लागू होगा।

देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें