फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Recruitment 2022: एसबीआई ने शुरू की अधिकारी संवर्ग के पदों पर भर्ती, वेतन 20 लाख से 60 लाख रुपये सालाना

Sat, 10 Dec 2022 08:00 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

SBI SCO Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है।
विज्ञापन
1 of 5
Sbi Recruitment 2022 - फोटो : Amar Ujala
SBI Recruitment 2022: भारतीय स्टेट बैंक यानी एसबीआई (SBI) ने एक बार फिर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) पदों पर भर्ती 2022 के लिए अधिसूचना जारी की है। बैंक नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवार, भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन भर्ती परीक्षा जनवरी या फरवरी 2023 में आयोजित की जा सकती है। 
एसबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पंजीकरण नौ दिसंबर से शुरू हो चुके हैं। आवेदन के इच्छुक योग्य उम्मीदवार 29 दिसंबर 2022 या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर भर्ती के तहत सभी योग्यता-पात्रता पार करने वाले उम्मीदवारों को बैंक के विभिन्न विभागों में नियुक्त किया जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 5
SBI SCO Recruitment 2022 - फोटो : SBI
SBI Vacancy 2022: इतने पदों पर मिलेंगी नौकरियां
 
  • उप प्रबंधक - 16 पद
  • सीनियर एग्जीक्यूटिव - 17 पद
  • एग्जीक्यूटिव - 02 पद
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव - 01 पद
  • डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर - 01 पद
  • असिस्टेंट डेटा ऑफिसर - 01 पद
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट - 16 पद

 
विज्ञापन

3 of 5
SBI SCO Recruitment 2022 - फोटो : PTI file photo
SBI SCO Recruitment 2022: किस पद पर कितना मिलेगा वेतन?
 
  • डिप्टी मैनेजर : 48170-1740/1-49910-1990/10-69810 का पे-स्केल
  • सीनियर एग्जीक्यूटिव : 24 लाख रुपये सालाना सीटीसी 
  • एग्जीक्यूटिव : 20 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • सीनियर स्पेशल एग्जीक्यूटिव : 27 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • डेटा प्रोटेक्शन ऑफिसर : 60 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • असिस्टेंट डेटा ऑफिसर : 35 लाख रुपये सालाना सीटीसी
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट : 63840-1990/5-73790-2220/2-78230 का पे-स्केल
  • सीनियर क्रेडिट स्पेशलिस्ट : 76010-2220/4-84890-2500/2-89890 का पे-स्केल

4 of 5
jobs 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
SBI Recruitment 2022 में कैसे करें आवेदन? 
  1. उम्मीदवार सबसे पहले एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट के करिअर पेज sbi.co.in/web/careers पर जाएं।
  2. यहां होम पेज पर स्पेशलिस्ट कैडर भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
  3. इसके बाद ऑनलाइन आवेदन के लिंक पर क्लिक करें।
  4. यहां अपना पंजीकरण करें और सटीकता से आवेदन फॉर्म भरें।
  5. इसके बाद अपने जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  6. सबमिट बटन पर क्लिक करें व आगे के लिए कंफर्मेशन पेज का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
job interview - फोटो : istock
SBI Recruitment 2022: पात्रता मानदंड एवं आवेदन शुल्क
 
एसबीआई की भर्ती के तहत अनारक्षित यानी सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के आवेदक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 750 रुपये देने होंगे। जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना है। उम्मीदवार वेतनमान, रिक्तियों का विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर दी गई आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें