SBI Recruitment 2022
- फोटो : सोशल मीडिया
SBI Recruitment 2022: रिक्तियों का विवरण
भारतीय स्टेट बैंक की जूनियर एसोसिएट (क्लर्क), कस्टमर सपोर्ट और सेल्स के कुल 5,008 पद भरे जाएंगे। यह पद देश भर में फैली विभिन्न शाखाओं में रिक्त हैं।
SBI Recruitment 2022: पात्रता मापदंड
एसबीआई की ओर से जारी जूनियर एसोसिएट भर्ती परीक्षा के आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु एक अगस्त, 2022 को 20 से 28 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट देय होगी।