SBI Recruitment 2019 : युवा बैंक में सरकारी नौकरी करने का सपना अब पूरा कर सकते हैं। अगर नौकरी भारतीय स्टेट बैंक में निकली हो तो लाखों की संख्या में आवेदन किए जाते हैं। आपको बता दें कि एसबीआई ने बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) के पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। लेकिन आवेदन करने का सिर्फ एक ही मौका आपके पास है। 19 सितंबर, 2019 आज शाम तक आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड्स देखें।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
पदों का विवरण :
पद की नाम : पदों की संख्या
बैंक मेडिकल ऑफिसर (BMO-II) 56
महत्वपू्र्ण तिथि :
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 27 अगस्त, 2019
ऑनलाइन आवेदन पत्र / शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 19 सितंबर, 2019
विज्ञापन
3 of 5
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / कॉलेज से MBBS होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन डाउनलोड कर उसे पढ़ें।
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष पदों के अनुसार निर्धारित की गई है।
आवेदन शुल्क :
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 750 रुपये
एससी / एसटी / पीडब्लूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 125 रुपये
ऐसे करें आवेदन :
उम्मीदवार दिए गए ऑफिशियल वेबसाइट www.sbi.co.in पर जाएं। दी गई अधिसूचना को डाउनलोड कर उसे पढ़े। समस्त जानकारी से अवगत होकर दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार आवेदन प्रक्रिया को 19 सितंबर, 2019 यानी आज अंतिम तिथि के निर्धारित समय तक पूरा कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा।