Board Exam Pressure 2025
- फोटो : freepik
चरण-II: मुख्य परीक्षा
मुख्य परीक्षा ऑनलाइन होगी और इसमें कुल 4 हिस्से होंगे। पहला हिस्सा सामान्य/वित्तीय जागरूकता का है, इसमें 50 सवाल होंगे और अधिकतम अंक 50, समय 35 मिनट। दूसरा हिस्सा सामान्य अंग्रेजी का है, इसमें 40 सवाल होंगे, अधिकतम अंक 40 और समय 35 मिनट।
तीसरा हिस्सा मात्रात्मक योग्यता का है, इसमें 50 सवाल होंगे, अधिकतम अंक 50 और समय 45 मिनट। चौथा हिस्सा तर्क क्षमता और कंप्यूटर योग्यता का है, इसमें 50 सवाल होंगे, अधिकतम अंक 60 और समय 45 मिनट। कुल मिलाकर परीक्षा में 190 सवाल होंगे, अधिकतम अंक 200 और समय 2 घंटे 40 मिनट का होगा।
प्रत्येक गलत उत्तर के लिए उस प्रश्न के नंबर का 1/4 काटा जाएगा। उम्मीदवारों को कुल अंकों में न्यूनतम अंक लाना होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और दिव्यांग उम्मीदवारों को 5% छूट मिलेगी। किसी विषय के लिए न्यूनतम अंक नहीं हैं और अनुभागवार अंक नहीं रखे जाएंगे।