Team Leading: किसी भी संगठन में लीडरशिप का दायरा जैसे-जैसे बढ़ता है, वैसे-वैसे जिम्मेदारियों और चुनौतियों का भार भी गहराता जाता है। छोटी टीम को संभालने में जिन रणनीतियों से सफलता मिलती है, वे बड़ी और जटिल टीम के मामले में असरदार साबित नहीं होतीं। इसी कारण अक्सर लीडर्स खुद को उलझा हुआ महसूस करते हैं। यदि उनकी रणनीति स्पष्ट न हो, तो यह उलझन और भी बढ़ जाती है।
ऐसे में, आपको यह समझना होगा कि महज टीम लीड करना ही नेतृत्व की पहचान नहीं होती, बल्कि असली लीडर हर परिस्थिति में टीम के सदस्यों को साथ लेकर चलते हैं और उन्हें आगे बढ़ने का मौका देते हैं। ऐसा करने की कुछ आसान, लेकिन कारगर रणनीतियां यहां बताई जा रही हैं।