SBI Clerk Exam 2025: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) जूनियर एसोसिएट (क्लेरिकल कैडर) के 6589 पदों पर भर्ती के लिए प्रीलिम्स परीक्षा कल, 20 सितंबर से शुरू हो रही है। परीक्षा 21 और 27 सितंबर को भी आयोजित की जाएगी। एसबीआई क्लर्क प्रीलिम्स के एडमिट कार्ड पहले ही जारी किए जा चुके हैं। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे sbi.co.in पर जाकर अपने पंजीकरण नंबर/रोल नंबर और पासवर्ड/जन्मतिथि दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
इस भर्ती के माध्यम से क्लर्क के कुल 6,589 पदों को भरा जाएगा। कुल रिक्तियों में से 5,180 नियमित पदों के लिए और 1,409 बैकलॉग रिक्तियां हैं। श्रेणीवार वितरण में सामान्य वर्ग के लिए 2,255 पद, अनुसूचित जाति के लिए 788, अनुसूचित जनजाति के लिए 450, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 1,179 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के उम्मीदवारों के लिए 508 पद शामिल हैं।