एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 6100 पदों पर आवेदकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए आवेदकों की भर्ती 33 राज्य / केंद्र शासित प्रदेश के विभिन्न पदों पर की जाएगी। अपरेंटिस पदों पर चयनित आवेदकों को 15 हजार रुपये तक का वेतन दिया जाएगा। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण आदि के लिए आगे पढ़ें।
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021: महत्वपूर्ण तिथियां -
- आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि - 6 जुलाई, 2021
- आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 26 जुलाई, 2021
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा - अगस्त 2021
एसबीआई अपरेंटिस भर्ती 2021: आवेदन शुल्क - सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थी को आवेदन करने के लिए 300 रुपये बतौर शुल्क जमा करना होगा।