Telangana High Court Recruitment 2020 : तेलंगाना उच्च न्यायालय में कई पदों पर नियुक्तियां की जा रही हैं। ये नियुक्तियां सिविल जज के रिक्त पदों को भरने के लिए होंगी। बता दें कि इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 मार्च, 2020 से शुरू की गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 13 अप्रैल थी। जिसे अब बढ़ाकर 15 मई, 2020 कर दिया गया है। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए उम्मीदवार को विज्ञापन लिंक खबर में आगे की स्लाइड में दिया जा रहा है। इस नौकरी से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आगे पढ़ें।