RSMSSB Recruitment 2020: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने लैब तकनीशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के पदों पर हो रही भर्ती की अंतिम तिथियों को बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के तहत पहले आवेदन की अंतिम तिथि 02 जुलाई थी, जिसे बढ़ा कर 30 जुलाई, 2020 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।