फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं पास से स्नातकों तक के लिए पुलिस विभाग में बंपर भर्तियां, आवेदन के लिए अब भी है मौका

Tue, 17 Dec 2019 02:39 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस विभाग ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। ये भर्तियां मेघालय पुलिस द्वारा निकलीं गई हैं। बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। पहले उम्मीदवारों के लिए 14 दिसंबर 2019 अंतिम तिथि थी। लेकिन जो आवेदन करने से चूक गए हैं, उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके पास अब भी एक मौका है। विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 21 दिसंबर, 2019 कर दी है। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि :  12 नवंबर 2019 
ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 21 दिसंबर, 2019 

पदों का विवरण :
पदों का नाम  :  

मेघालय पुलिस में सब इंस्पेक्टर, कॉन्स्टेबल, फायरमैन, कमांडो कॉन्स्टेबल, सिग्नल ऑपरेटर, फॉलोवर समेत अन्य पद।

पदों की संख्या : 1,015 पद
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षणिक योग्यता :
सभी पदों पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। भर्तियों में पांचवींं पास से लेकर स्नातक तक, सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ें।

आवेदन शुल्क :
सभी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है। 
उम्मीदवार ई-चालान के माध्यम से शुल्क जमा कर सकते है। 

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
इन पदों पर आवेदन करने से पहले उम्मीदवार अधिसूचना जरूर पढ़ें। सभी जानकारी प्राप्त करने के बाद आवेदन प्रक्रिया पूरी करें। किसी तरह की गलती रह जाने पर आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2019 तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा पर आधारित होगा।

ये भी पढ़ें : 12वीं से लेकर स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ये भी पढ़ें : Sarkari Naukri LIVE : सरकारी नौकरी पाने के लिए यहां हैं कई मौके

आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक नोटिफिकेशन देखनें के लिए यहां क्लिक करें । 
नाेटिस देखनें के लिए यहां क्लिक करें । 


ये भी पढ़ें : SSC में सरकारी नौकरी पाने के लिए करें आवेदन, 18 दिसंबर है अंतिम तिथि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें