फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान भी ये संस्थान दे रहे हैं सरकारी नौकरी का मौका, जल्द करें आवेदन

Mon, 18 May 2020 12:48 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
Sarkari Naukari: कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण जहां पूरा देश बंद हैं। वहीं नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए नई नौकरियों की सूचना लगभग न के बराबर ही है। परंतु ऐसा भी नहीं है कि नई नौकरियां निकल ही नहीं रही है। इस लॉकडाउन के समय में भी भारतीय रेलवे, कर्मचारी राज्य बीमा निगम, लोक सेवा आयोग जैसे अन्य सरकारी संस्थानों ने नौकरियों के आवेदन निकाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि किन-किन विभागों के लिए आप योग्य हैं और किस आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक है।
विज्ञापन

2 of 9
OSCB Recruitment 2020 : ओडिशा स्टेट कॉपरेटिव बैंक (OSCB) ने बैंकिंग असिस्टेंट, असिस्टेंट मैनेजर और सिस्टम मैनेजर के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि को 10 मई तक बढ़ा दिया गया था। कोरोना वायरस के बढ़ाते प्रकोप को देखते हुए, बैंक ने एक बार फिर आवेदन की अंतिम तिथि को 31 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

3 of 9
ESIC Recruitment 2020: कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने टीचिंग, सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट और सुपर स्पेशलिस्ट के पदों पर आवेदन मांगे हैं। इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार अंतिम तिथि 22 मई 2020 से पहले आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
 

4 of 9
CIPET Recruitment 2020 : सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ प्लास्टिक इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी (CIPET) द्वारा एक अधिसूचना के तहत विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अधिसूचना में दिए गई शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, आवेदन प्रक्रिया, चयन प्रक्रिया समेत अन्य सभी जानकारियां अच्छी तरह जरूर पढ़ लें।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

5 of 9
ICMR, नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मलेरिया रिसर्च (NIMR) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), साइंटिस्ट 'सी', साइंटिस्ट 'बी', प्रोजेक्ट ऑफिसर/ सेक्शन ऑफिसर, प्रोजेक्ट टेक्निकल असिस्टेंट, आईटी मैनेजर / वेब मैनेजर और वरिष्ठ परियोजना सहायक / यूडीसी के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

6 of 9
BPSC Recruitment 2020 : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने एक अधिसूचना जारी करते हुए, मोटल व्हीकल इंस्पेक्टर के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। अगर आप इन पदों पर नौकरी पाने के इच्छुक हैं, तो आपको बता दें कि इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 26 मई, 2020 को समाप्त हो रही है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
 
विज्ञापन

7 of 9
THSTI Recruitment 2020 - ट्रांसलेशनल हेल्थ साइंस एंड टेक्नोलॉजी इंस्टीट्यूट (THSTI) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि रिसर्च एसोसिएट और प्रोजेक्ट एसोसिएट के पद के लिए उम्मीदवारों की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक उम्मीदवार 27 मई 2020 तक या उससे पहले ऑनलाइन मोड के माध्यम से पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...

8 of 9
GPSC Recruitment 2020: गोवा लोक सेवा आयोग (GPSC) में कई पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आगे दी गई नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें। बता दें कि उम्मीदवारों के लिए अंतिम तिथि 22 मई, 2020 तक निर्धारित की गई है।

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
विज्ञापन

9 of 9
East Coast Railway Recruitment 2020: ईस्ट कोस्ट रेलवे (ईसीआर) में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। आपको बता दें कि पैरामेडिकल स्टाफ (स्टाफ नर्स / नर्सिंग अधीक्षक), फार्मासिस्ट, हॉस्पिटल अटेंडेंट (लेवल -1) और कॉन्ट्रैक्ट प्रैक्टिशनर (जीडीएमओ) की भर्ती के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। उम्मीदवार 22 मई 2020 तक आवेदन भेज सकते हैं। 

इस नाैकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें