NCTE Delhi Recruitment 2020: नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) ने कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एनसीटीई ने बारहवीं पास से लेकर स्नातक अभ्यर्थियों के लिए आवेदन मांगे हैं। यहां स्टेनोग्राफर ग्रेड सी, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी, लोअर डिविजनल क्लर्क से लेकर डाटा एंट्री ऑपरेटर तक कई पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं। आपको बता दें कि आवेदन की अंतिम तिथि आज यानि 19 सितंबर,2020 निर्धारित की गई है। इच्छुक उम्मीदवारों के पास आज आवेदन का आखिरी मौका है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे- जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। आइए इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानते हैं..