अगर आप भी सरकारी नौकरी की चाह रखते हैं, तो बिहार स्कूल एजुकेशन बोर्ड (BSEB) अब आपको अपना सपना पूरा करने का मौका दे रहा है। बोर्ड ने शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली है। बता दें कि बोर्ड ने कुछ दिनों पहले भी शिक्षकों के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली थी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी थी। लेकिन बोर्ड ने एक बार फिर उम्मीदवारों को मौका दिया है।
आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, 20 दिसंबर, 2019 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट या आगे दिए गए लिंक के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आगे की स्लाइड देखें।