बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी है। इस अधिसूचना के अनुसार जनरलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 150 पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी बैंक ऑफ महाराष्ट्र की आधिकारिक वेबसाइट www.bankofmaharashtra.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाएगा। अगर अभ्यर्थी इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि जानना चाहते हैं तो वह अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।