फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में निकली हैं फायरमैन की 23 सौ से ज्यादा नौकरियां, ऑनलाइन आवेदन कल से

Tue, 23 Feb 2021 03:21 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
Bihar Police Fireman Recruitment 2021: बिहार में फायरमैन की बंपर नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए सेंट्रल सलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल ने अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के जरिए 23 सौ से ज्यादा रिक्त पदों को भरा जाएगा। इन रिक्तियों के लिए अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इन रिक्तियों में जनरल अभ्यर्थियों के लिए 957 पद और ओबीसी के लिए 268 पद शामिल हैं। ओबीसी महिलाओं के लिए 97 पद शामिल हैं। पढ़िए विस्तार से...

इसे भी पढ़ें-भारतीय नौसेना में निकली बड़ी भर्ती, साढ़े 1100 से ज्यादा रिक्तियों के लिए आवेदन शुरू
 
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
2380 पदों के लिए निकली हैं नौकरियां
बिहार में फायरमैन की 2380 पदों के लिए नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के बारे में विस्तार से जानने के लिए अभ्यर्थी CSBC की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in देख सकते हैं। इन नौकरियों के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

श्रेणीवार रिक्तियां

 
कैटिगिरी पदों की संख्या
जनरल 957
ईडब्ल्यूएस 238
एससी 378
एसटी 23
एससीबीसी 419
ओबीसी 268
OBC महिला 97
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी 2021, sarkari naukri, sarkari naukri 2021, sarkari naukri 2021 live, sarkari naukri 2021 updates, 2021 sarkari naukri - फोटो : अमर उजाला
24 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू
बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती 2021 नोटिफिकेशन के मुताबिक,  2380 रिक्त पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया कल यानी कि 24 फरवरी से शुरू होगी। अभ्यर्थी कल से लेकर अगले महीने की 25 तारीख तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021: 10वीं-12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए रेलवे में नौकरी का मौका

 
विज्ञापन

4 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
बिहार पुलिस फायरमैन भर्ती के लिए 18 साल के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता और अधिकतम उम्रसीमा की जानकारी के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक अधिसूचना देखें। इन रिक्तियों में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और फिजिकल एलिजिबिलिटी टेस्ट के जरिए होगा। पीईटी टेस्ट में अभ्यर्थियों की परफॉर्मेंस के बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां
इवेंट तारीख
रिक्तियों के लिए आवेदन की शुरुआत 24 फरवरी, 2021
आवेदन की आखिरी तारीख 25 मार्च, 2021
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें