फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायु सेना में अधिकारी पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि आज, ऐसे होगा चयन

Mon, 11 Jan 2021 10:48 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
भारतीय वायुसेना - फोटो : एएनआई
Indian Air Force Recruitment 2021: भारतीय वायु सेना में अधिकारी पदों के लिए आवेदन की आज यानी कि 11 जनवरी को अंतिम तिथि है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक IAF AFCAT 2021  के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आज हर हाल में आवेदन कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।

आधिकारिक वेबसाइट
afcat.cdac.in

 
विज्ञापन

2 of 4
भारतीय वायु सेना - फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी पहले ही परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं, 18 जनवरी से 21 जनवरी तक वे ब्रांच की वरीयता जोड़ या संशोधित कर सकते हैं। कुल रिक्तियों की संख्या 244 है, जिनमें से दो सीटें ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) पदों के लिए आरक्षित हैं।

 
विज्ञापन

3 of 4
भारतीय वायु सेना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
पदों का विवरण
फ्लाइंग SSC -69
ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी)- 96
ग्राउंड ड्यूटी (नॉनटेक्निकल)- 76

अभ्यर्थी 250 रुपये के आवेदन शुल्क के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा, ऑफिसर्स इंटेलिजेंस रेटिंग टेस्ट एंड पिक्चर परसेप्शन और डिस्कशन टेस्ट, साइकोलॉजिकल टेस्ट और ग्रुप टेस्ट / इंटरव्यू के आधार पर होगा।
विज्ञापन

4 of 4
भारतीय वायुसेना (फाइल फोटो)
AFCAT परीक्षा में जनरल अवेयरनेस, इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, रीजनिंग व मिलिट्री एप्टीट्यूड टेस्ट से प्रश्न पूछे जाते हैं। अभ्यर्थियों से कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कि 300 अंकों के होंगे। इस परीक्षा की अवधि 2 घंटे है। IAF ने महिला उम्मीदवारों के लिए ग्राउंड ड्यूटी (गैर-तकनीकी) शाखाओं यानी एडमिन, लॉजिस्टिक्स और अकाउंट्स ब्रांच में अतिरिक्त रिक्तियों को भी जारी किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें