फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sarkari Naukri 2020: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए

Tue, 22 Dec 2020 04:49 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नौकरियां - फोटो : अमर उजाला
Sarkari Naukri 2020: अगर आप नौकरियां खोज रहे हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि कहां-कहां जॉब्स निकली हैं और आप कब तक इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। दरअसल, इस वक्त विभिन्न जगह कई पदों के लिए नौकरी निकली है, जिनमें से कुछ पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और कई पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होनी बाकी है। यहां हम आपको ऐसी ही पांच नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
इलाहाबाद हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
#पहली नौकरी: इलाहाबाद उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने 98 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा मांगे गए आवेदन जिला अदालतों में जज भर्ती के लिए हैं। कुल 98 पदों में से 45 पद अनारक्षित हैं। जबकि 23 पद ओबीसी, 18 एससी, 01 एसटी के लिए आरक्षित हैं। शेष 11 पद 2009 की भर्ती के हैं, जिन्हें संबंधित मामले में शीर्ष अदालत के आदेश के तहत भरा जाना है। इनमें 07 पद एससी और 04 ओबीसी के लिए आरक्षित हैं। पात्र उम्मीदवार www.allahabadhighcourt.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 20 जनवरी, 2021 से शुरू होंगे। आवेदन विंडो 19 फरवरी तक खुली रहेगी। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 6
जॉब्स - फोटो : Social Media
#दूसरी नौकरी:  SBI SO 2020: भारतीय स्टेट बैंक में कई पदों की रिक्तियों के लिए आज से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऑनलाइन आवेदन की यह प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 तक चलेगी। दरअसल, भारतीय स्टेट बैंक में विभिन्न स्पेशलिस्ट ऑफिसर (एसओ) पदों की नियमित भर्तियां होनी हैं, जिनके लिए अधिसूचना जारी की गई थी। एसबीआई ने बैंक प्रबंधक (क्रेडिट), विपणन, सुरक्षा विश्लेषक, नेटवर्क विशेषज्ञ, उप प्रबंधक आंतरिक लेखा परीक्षा और इंजीनियर (फायर) के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे, जिनके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विस्तार से पढ़ें
 

4 of 6
जॉब्स - फोटो : Social Media
#तीसरी नौकरी
 IIT Bhubaneswar Recruitment 2020: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), भुवनेश्वर ने विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों  पर भर्तियां निकाली हैं। यहां जूनियर असिस्टेंट, जूनियर टेक्निशियन, जूनियर लैबोरेट्री असिस्टेंट, वेब डेवेलपर, प्रोग्रामर, सिस्टम ऐडमिनिस्ट्रेटर और नेटवर्क ऐडमिनिस्ट्रेटर सहित विभिन्न पदों पर रिक्तियां निकली हैं। आईआईटी भुवनेश्वर ने कुल 32 पदों पर रिक्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जो कि अगले महीने तक चलेगी। अभ्यर्थी आईआईटी भुवनेश्वर की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
#चौथी नौकरी- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी की बंपर भर्तियां निकाली हैं। बोर्ड ने पटवारी भर्ती परीक्षा 2020 का पूरा कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। पटवारी भर्ती परीक्षा छह चरणों में होगी। परीक्षा 10 जनवरी, 17 जनवरी और 24 जनवरी 2021 को होगी। परीक्षा का आयोजन सुबह और दोपहर दो पालियों में होगा। इन परीक्षाओं के जरिए कुल 4421 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के जरिए होगा। परीक्षा कार्यक्रम परीक्षार्थियों के नाम के पहले अक्षर के अनुसार जारी किया गया है। 

विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नौकरियां
#पांचवीं नौकरी
आईसीजी (Indian Coast Guard) ने असिस्टेंट कमांडेंट के रिक्त पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। ग्रेजुएट की डिग्री वाले इस नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। बता दें कि आवेदन लिंक केवल 21 से 27 दिसंबर, 2020 तक ही सक्रिय रहेगा। आवेदन के लिए किसी प्रकार का शुल्क भी नहीं देना होगा। इस नौकरी से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाएं रखें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें