इंडियन पोस्ट में 10वीं पास के लिए बंपर वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन
Fri, 14 Apr 2017 11:16 AM IST
amarujala.com- presented by: शिवेन्दु शेखर
इंडियन पोस्ट (Indian Post) ने गुजरात सर्किल में कई पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी विज्ञापन की जानकारी इस प्रकार हैं।
पद का नामः ग्रामीण डाक सेवक
कुल पदों की संख्याः 1912
आयु सीमाः 18 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य
शैक्षणिक योग्यताः किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन के लिए योग्य। पहली बार में 10वीं पास उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
अंतिम तिथिः 11 मई, 2017
आवेदन शुल्कः
-सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 100 रुपये
-अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए निःशुल्क
कैसे करें आवेदनः
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन के लिए संबंधित वेबसाइट पर लॉग इन कर आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। साथ ही आगे की चयन प्रक्रिया के लिए आवेदन पत्र की एक प्रिंट आउट कॉपी अपने पास जरूर रख लें।
संबंधित वेबसाइट का पताः www.appost.in