कोरोना महामारी के इस दौर में सरकारी नौकरियां ही एक बार फिर से बेहतरीन करिअर का पसंदीदा विकल्प बनती जा रही है। लॉकडाउन के कारण जहां प्राइवेट सेक्टर के तमाम प्रकार गैर जरूरी सेवाओं वाले संस्थान बंद हैं, वहीं इनमें काम करने वाले लोगों की नौकरियों पर संकट मंडरा रहा है। इस बीच, सरकारी क्षेत्र के बैंकों ने कई प्रकार की रिक्तियों के लिए भर्ती शुरू की है। आइए जानते हैं इन भर्तियों के बारे में ...