फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RSMSSB REET: राजस्थान में तृतीय श्रेणी शिक्षक के 7759 पदों पर भर्ती, रीट मेन्स से होगा चयन; देखें रिक्तियां

Fri, 18 Jul 2025 10:04 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RSMSSB REET Mains: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए 7759 पदों पर भर्ती का ऐलान किया है। यह नियुक्तियां REET मेन्स परीक्षा के माध्यम से की जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी जल्द ही आवेदन प्रक्रिया के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
RSMSSB REET Mains Exam: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए संक्षिप्त अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती REET Mains परीक्षा के माध्यम से की जाएगी, जिसमें कुल 7759 पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इन रिक्तियों में लेवल-1 (कक्षा 1 से 5) के लिए 5636 पद तथा लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए 2123 पद निर्धारित किए गए हैं। यह भर्ती प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार के अंतर्गत की जाएगी। 

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र और पंजीयन शुल्क से संबंधित विस्तृत जानकारी जल्द ही एक विस्तृत विज्ञापन के माध्यम से जारी की जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 6
रिक्ति विवरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

लेवल-1 में कुल 5636 पदों पर प्राथमिक शिक्षक भर्ती की वैकेंसी

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के अंतर्गत प्रारंभिक शिक्षा विभाग के लिए लेवल-1 में कुल 5000 पद निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा संस्कृत शिक्षा विभाग में भी नियुक्तियां की जाएंगी, जिसमें संस्कृत विषय के लिए 187 पद और सामान्य शिक्षा के लिए 449 पद आरक्षित हैं। यह सभी पद प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5) के शिक्षकों की सीधी भर्ती के अंतर्गत आते हैं।
विज्ञापन

3 of 6
रिक्ति विवरण - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

लेवल-2 में विषयवार पदों का विवरण

संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत लेवल-2 (कक्षा 6 से 8) के लिए विषयवार पदों का ब्योरा इस प्रकार है: संस्कृत - 389 पद, हिंदी - 174 पद, अंग्रेजी - 221 पद, सामाजिक विज्ञान - 296 पद, और गणित एवं विज्ञान - 1043 पद। यह रिक्तियां माध्यमिक स्तर पर विषयवार शिक्षकों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जारी की गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विषयों में पात्रता पूरी कर आवेदन कर सकेंगे।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

जानें शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा 

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता पदानुसार तय की गई है। लेवल-1 (प्राथमिक शिक्षक) पद के लिए अभ्यर्थी का 12वीं पास होना, दो वर्षीय डीएलएड (D.El.Ed.) किया होना और रीट लेवल-1 परीक्षा पास होना अनिवार्य है। वहीं लेवल-2 (उच्च प्राथमिक शिक्षक) पद के लिए अभ्यर्थी के पास स्नातक (Graduation) की डिग्री, बीएड (B.Ed.) और रीट लेवल-2 परीक्षा पास होना आवश्यक है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
इन दोनों स्तरों के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को पे मैट्रिक्स लेवल-10 के अनुसार वेतनमान मिलेगा, जो राज्य सरकार के नियमानुसार तय होगा और अन्य भत्ते भी लागू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : freepik

परीक्षा तिथि और परिणाम 

राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती का चयन REET मेन्स परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा, जो राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार 17 जनवरी 2026 से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का रिजल्ट 10 जुलाई 2026 को घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें