RSMSSB Recruitment 2020 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने ईसीजी टेक्नीशियन के विभिन्न रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। जो योग्य व इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट या इस खबर में आगे दी गई लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ लें। सभी जानकारी से अवगत होकर आवेदन प्रक्रिया को 04 नवंबर, 2020 तक पूरा कर लें। आपको बता दें कि इन पदों आवेदन करने की प्रक्रिया 06 अगस्त से शुरू हो चुकी है।