फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने दिया मौका, कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन पत्र में संशोधन

Sat, 27 Jul 2019 12:20 PM IST
Jaya Tripathi जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड, जयपुर ने कई पदों पर आवेदन के लिए एक अधिसूचना जारी की है। इस नोटिफिकेशन के तहत जूनियर वैज्ञानिक सहायक के पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने 17 जनवरी, 2019 के अनुसार आवेदन कर दिया हैं। उन्हें पुनः ऑनलाईन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। बल्कि उन्हें अपने आवेदन पत्र में ऑनलाईन आवेदन संशोधन करने हेतु सुविधा दी जा रही है। आपको बता दें कि ये विज्ञप्ति 17 जनवरी, 2019 को कुल 28 पदों के लिए निकाली गई थी। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई रि-ओपन नोटिफिकेशन को देखें।
विज्ञापन

2 of 5
महत्वपूर्ण तिथियां :
आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि : 26 जुलाई, 2019
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि : 24 अगस्त, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की तिथि : 26 जुलाई, 2019 से 24 अगस्त, 2019

पदों का विवरण :
पद का नाम                               पद संख्या

जूनियर वैज्ञानिक सहायक                28
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षिक योग्यता :
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक डिग्री प्राप्त होना आवश्यक है। शैक्षिक योग्यता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई स्लाइड देखें।
 
आयु सीमा :
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है।

ये भी पढ़ें : जल संसाधन विभाग में निकली भर्तियां, 500 खाली पदों के लिए ऐसे होगा चयन

4 of 5
आवेदन प्रक्रिया :
पात्र उम्मीदवार 26 जुलाई, 2019 से 24 अगस्त, 2019 रात 12 बजे तक RSMSSB की ऑफिशियल वेबसाइट www.rsmssb.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि निश्चित समय के उपरान्त किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : TGT, PGT, Librarian व अन्य पदों हो रही भर्तियां, आवेदन का आज है आखिरी मौका
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
रि-ओपन अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
आधिकारिक अधिसूचना के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।  

ये भी पढ़ें : बैंक हो रही हैं असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्तियां, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें