RRC WCR Apprentice Recruitment 2021: भारतीय रेलवे ने दीपावली का तोहफा देते हुए बेरोजगार स्किल्ड युवाओं को बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। पश्चिम मध्य रेलवे के लिए रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी-डब्ल्यूसीआर) द्वारा अपरेंटिस अधिनियम 1961 के तहत 2,226 अपरेंटिस पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्तूबर, 2021 से शुरू हो गई थी और आवेदन की अंतिम तिथि 10 नवंबर, 2021 है। आरआरसी पश्चिम मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उम्मीदवार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। आरआरसी-डब्ल्यूसीआर की अपरेंटिस भर्ती अधिसूचना भी पश्चिम मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
wcr.indianrailways.gov.in पर उपलब्ध है।
पमरे अपरेंटिस भर्ती 2021 के पात्रता मानदंड
उम्मीदवारों को मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत 10वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष होना चाहिए और NCVT / SCVT द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में अधिसूचित आईटीआई प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु 15 से 24 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।