फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PGIMER Recruitment 2021: पीजीआई चंडीगढ़ में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, इन पदों पर मांगे गए आवेदन

Wed, 03 Nov 2021 10:22 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Chandigarh PGI Recruitment 2021: उम्मीदवारों का चयन में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के तौर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा और उसके बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
PGIMER Recruitment 2021 Chandigarh
पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGI-MER), चंडीगढ़ ने सीनियर रेजीडेंट, जूनियर / सीनियर डिमॉन्स्ट्रेटर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पद के लिए भर्ती अधिसूचना प्रकाशित की है। पीजीआई-एमईआर में चंडीगढ़ में लगभग 93 रिक्त पद हैं।  पात्र और योग्यता धारक उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। हालांकि, आवश्यक योग्यता वाले इच्छुक उम्मीदवार पीजीआईएमईआर भर्ती 2021 के लिए अंतिम तिथि तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

रिक्ति विवरण और पात्रता मानदंड - पीजीआईएमईआर अधिसूचना 2021

पद का नाम     रिक्तियों की संख्या     शैक्षिक योग्यता
  • सीनियर रेजीडेंट    82    एमडी / एमएस
  • वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी    01    स्नातकोत्तर
  • कनिष्ठ/ वरिष्ठ प्रदर्शक    10   एमएससी/ पीएचडी
कुल : 93
विज्ञापन

2 of 4
सरकारी नौकरी - फोटो : सोशल मीडिया
पीजीआईएमईआर भर्ती 2021 अन्य मानदंड

आयु सीमा : आवेदन की अंतिम तिथि को आवेदक की आयु 45 वर्ष होनी चाहिए। 

वेतनमान : समेकित पारिश्रमिक के तौर पर 35,400 - 67,700 रुपये प्रति माह तक का भुगतान किया जाएगा। 

पीजीआई भर्ती चयन प्रक्रिया 
उम्मीदवारों का चयन में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। इसमें लिखित परीक्षा के तौर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट होगा और उसके बाद साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
 
विज्ञापन

3 of 4
सरकारी नौकरी - 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics
पीजीआईएमईआर भर्ती 2021 के लिए आवेदन कैसे करें
  • पीजीआईएमईआर की आधिकारिक वेबसाइट pgimer.edu.in पर जाएं।
  • भर्ती पर जाएं और आवेदन करने के लिए पद का चयन करें।
  • ऑनलाइन आवेदन करें -> पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण के बाद रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र में पूरी जानकारी भरें।
  • दस्तावेजों / प्रमाण-पत्रों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • अंत में, ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करें।
 
विज्ञापन

4 of 4
सरकारी नौकरी 2021 - फोटो : अमर उजाला
पीजीआईएमईआर भर्ती 2021 का आवेदन शुल्क
  • सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस रु.1500
  • एससी/ एसटी रु.  800
  • पीडब्ल्यूबीडी:   कुछ नहीं

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन : 1 नवंबर 2021 से शुरू।
आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि :  17 नवंबर, 2021

पीजीआईएमईआर भर्ती 2021 की आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें
 
पीजीआईएमईआर भर्ती 2021 के लिए सीधा ऑनलाइन आवेदन का लिंक। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें