फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRC ECR Apprentice: रेलवे में निकलीं 1100+ की अपरेंटिस की नौकरियां, आवेदन शुरू; 10वीं और आईटीआई पास करें आवेदन

Fri, 26 Sep 2025 02:11 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRC ECR Apprentice Notification OUT: पूर्व मध्य रेलवे ने 1100 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
RRC ECR Apprentice Recruitment 2025: पूर्व मध्य रेलवे (ECR East Central Railway) ने 1100 से अधिक अपरेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू है। अंतिम तिथि 25 अक्तूबर 2025, निर्धारित है।  इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 1149 पदों को भरना है। 
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर (शैक्षणिक योग्यता) - फोटो : freepik

आवेदन के लिए जरूरी पात्रता

अभ्यर्थियों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैट्रिकुलेशन/10वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही, उम्मीदवार के पास प्रासंगिक ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र (एनसीवीटी/एससीवीटी द्वारा जारी) होना चाहिए।

आयु की सीमा 25 अक्तूबर 2025 तक न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी, जो सभी के वर्ग के लिए अलग-अलग निर्धारित है।
विज्ञापन

3 of 6
आवेदन शुल्क - फोटो : freepik

आवेदन शुल्क 

सभी श्रेणी के उम्मीदवारों को आरआरसी ईसीआर अपरेंटिस भर्ती 2025 के लिए आवेदन फॉर्म भरने पर 100 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी, पीडब्ल्यूबीडी और महिला उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क माफ किया गया है।

4 of 6
DSSSB Librarian Selection Process - फोटो : Amar Ujala Graphics

कैसे होगा चयन?

जो भी उम्मीदवार किसी विशेष प्रभाग के लिए आवेदन करेंगे, उनकी योग्यता सूची बनाई जाएगी। यह सूची मैट्रिकुलेशन (10वीं) और ITI परीक्षा के अंकों के प्रतिशत के औसत पर आधारित होगी। दोनों अंकों का समान महत्व होगा।

मैट्रिक में सभी विषयों के कुल अंक को गिनकर प्रतिशत निकाला जाएगा। किसी एक विषय या विषय समूह के अंक को आधार नहीं बनाया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik

समान अंक होने पर किन्हें मिलेगी प्राथमिकता?

अगर दो उम्मीदवारों के अंक समान हों, तो ज्यादा उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता मिलेगी। अगर जन्मतिथि भी समान हो, तो जो पहले मैट्रिक पास हुआ, उसे प्राथमिकता मिलेगी। चयनित उम्मीदवारों की मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी। उन्हें चिकित्सा योग्यता और नियमों के अनुसार न्यूनतम मानक भी पूरे करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले पूर्व मध्य रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नए उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं।
  • लॉगिन करने के बाद ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, आईटीआई विवरण आदि सही-सही भरें।
  • मांगे गए स्कैन किए हुए दस्तावेज (10वीं मार्कशीट, आईटीआई सर्टिफिकेट, फोटो, सिग्नेचर आदि) अपलोड करें।
  • यदि आप सामान्य/ओबीसी श्रेणी के हैं, तो आवेदन शुल्क ऑनलाइन भुगतान करें।
  • फॉर्म को ध्यान से चेक करने के बाद सबमिट करें।
  • सबमिट करने के बाद आवेदन का प्रिंट जरूर निकाल लें।
देखें आधिकारिक नोटिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें