फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RRB: रेलवे में निकलीं नर्सिंग सुपरिटेंडेंट-फार्मासिस्ट समेत ढेरों नौकरियां, मिलेगा शानदार वेतन; अभी करें आवेदन

Thu, 24 Jul 2025 10:40 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RRB Paramedical Staff Jobs: आरआरबी ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत नर्सिंग सुपरिटेंडेंट, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं। चयनित उम्मीदवारों को आकर्षक वेतनमान और अन्य सुविधाएं मिलेंगी। भर्ती से जुड़ा विस्तृत विवरण नीचे पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railway, भारतीय रेल - फोटो : Adobe Stock
RRB Paramedical Staff Recruitment: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के अंतर्गत विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 09 अगस्त 2025 से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, जिसकी अंतिम तिथि 09 सितंबर 2025 निर्धारित की गई है। भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जा कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

434 पदों पर होगा चयन

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा पैरामेडिकल कैटेगरी में कुल 434 पदों पर भर्ती की जा रही है। इनमें सबसे अधिक नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के लिए 272 पद आरक्षित हैं। इसके अलावा फार्मासिस्ट के 105 पद, मलेरिया इंस्पेक्टर के 33 पद, लैब असिस्टेंट ग्रेड-II के 12 पद, तथा डायलिसिस टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन और रेडियोग्राफर एक्स-रे टेक्नीशियन के लिए 4-4 पद निर्धारित किए गए हैं। ये सभी पद रेलवे के विभिन्न अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भरे जाएंगे।
विज्ञापन

3 of 5
शैक्षणिक योग्यता - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पदानुसार 18, 19 और 20 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, अधिकतम आयु सीमा भी पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है, जो कि 33, 35 और 40 वर्ष तक हो सकती है।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पूर्व संबंधित पद की विस्तृत पात्रता, शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा की जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर पढ़ लें। 

4 of 5
वेतन - फोटो : freepik

वेतनमान 

रेलवे भर्ती बोर्ड द्वारा निर्धारित वेतनमान पद के अनुसार 21,700 रुपये से 44,900 रुपये प्रतिमाह तक रखा गया है, जो सातवें वेतन आयोग के अनुसार अन्य भत्तों सहित होगा। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 09 अगस्त 2025 से आवेदन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : istock

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाकर उस RRB रीजन को चुनें जहां आप आवेदन करना चाहते हैं (जैसे RRB Allahabad, RRB Mumbai आदि)।
  • "CEN No..."के तहत पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन लिंक खोजें।
  • "Apply Online" या "New Registration" लिंक पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि भरकर रजिस्ट्रेशन करें।
  • पंजीकरण के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल्स से लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और आवश्यक प्रमाण पत्र निर्धारित प्रारूप और साइज में अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा करें।
  • सभी विवरण की जांच करें और "Final Submit" बटन पर किल्क करें।
  • सफलतापूर्वक आवेदन करने के बाद आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें