रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी ग्रुप डी 2021 के लिए परीक्षा तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा 23 फरवरी को आयोजित होने वाली है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट- rrbcdg.gov.in से परीक्षा कार्यक्रम पर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। रेलवे की ओर से 2019 में ग्रुप डी भर्ती की अधिसूचना जारी की गई थी।
इस RRB Group D की भर्ती के माध्यम से रेलवे की विभिन्न इकाईयों में रिक्त कुल 1,03,769 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 मार्च, 2019 से शुरू हुए थे और 12 अप्रैल, 2019 आवेदन की अंतिम तिथि थी। आरआरबी ने उम्मीदवारों को आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2021 से संबंधित समाचारों के लिए किसी भी अविश्वसनीय स्रोत का अनुसरण नहीं करने का परामर्श जारी किया है। बोर्ड का कहना है, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे भर्ती प्रक्रिया पर नवीनतम अपडेट के लिए केवल आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in को देखें। कृपया अनाधिकृत स्रोतों से गुमराह न हों।