कोरोना महामारी के लगातार बदलते वैरिएंट और नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन के संभावित खतरे के कारण देशभर में युवाओं में सरकारी नौकरी करने की चाहत बढ़ रही है। लंबे लॉकडाउन के कारण निजी क्षेत्र में काम करने वाले लाखों लोग बेरोजगार हो गए थे। इसलिए, अब वे सरकारी नौकरी पाने का कोई मौका गवांना नहीं चाहेंगे। ऐसे में सरकारी नौकरियों की सटीक जानकारी समय पर मिलना बेहद जरूरी है।
अमर उजाला डॉट कॉम आपके लिए ऐसी ही कुछ प्रमुख भर्तियों की जानकारी लेकर आया है, जहां आप सिर्फ दिसंबर में आवेदन कर सकते हैं। साथ ही मिलेगी दिसंबर माह में आने वाले प्रमुख भर्तियों की परिणामों की जानकारी भी। इस माह यानी दिसंबर 2021 में आईसीएसआर, बीएसएफ, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड, राजस्थान पुलिस, डीयू के वोकेशनल स्टडीज कॉलेज, हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग समेत कई ऐसी प्रमुख नौकरियां हैं, जिनमें तुरंत आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं विस्तार से -