RPSC Recruitment 2020 : राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने कई पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञप्ति जारी की है। बता दें कि आयोग द्वारा ये भर्तियां एग्रीकल्चर ऑफिसर और एग्रीकल्चर रिसर्च ऑफिसर के पदों पर निकाली गई हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर नौकरी पाना चाहते हैं, उनके पास आवेदन करने का आखिरी मौका है। आवेदन की प्रक्रिया आज यानि 03 नवंबर, 2020 को समाप्त हो रही है। इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन मान्य होंगे। नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, कैसे करें आवेदन, पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। इसके साथ ही आप अब घर बैठे करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी सिर्फ Safalta.com पर।
आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष पद के अनुसार निर्धारित की गई है।
शैक्षणिक योग्यता : उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में एमएससी की डिग्री होना अनिवार्य है। शैक्षणिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए आगे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके पढ़ें।
आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक उम्मीदवार 03 नवंबर, 2020 तक संबंधित वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन ऑनलाइन मोड में ही किए जाएंगे। यदि आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। आवेदन करने के बाद एक प्रिंटआउट भी ले लें।