फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां निकली हैं 57 नौकरियां, 7 नवंबर तक करें आवेदन

Mon, 02 Nov 2020 06:13 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
इंडियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड में कई पदों पर नौकरियां निकली हैं। यहां जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (जेईए) से लेकर जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालाइसिस्ट तक कई पदों पर रिक्तियां निकली हैं, जिनके लिए अभ्यर्थी नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 नवंबर रखी गई है। 

इसे भी पढ़ें-इस महीने इन दो नौकरियों के लिए करें आवेदन, 15 हजार से ज्यादा रिक्तियां

 
विज्ञापन

2 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
57 रिक्तियों के लिए करें आवेदन
IOCL ने जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट (जेईए), जूनियर टेक्निकल असिस्टेट और जूनियर क्वालिटी कंट्रोल एनालाइसिस्ट के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन विभिन्न पदों के लिए कुल 57 रिक्तियां हैं। जिनके लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट iocrefrecruit.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें-खुशखबर! UKPSC में लेक्चरर की भर्ती के लिए बढ़ी आवेदन की अंतिम तिथि, अब 30 दिसंबर तक करें
 
विज्ञापन

3 of 4
जॉब्स - फोटो : Social Media
इन पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 नवंबर शाम 5 बजे तक है। आवेदन की हार्ड कॉपी जमा कराने की आखिरी तारीख 28 नवंबर है। इन रिक्तियों में से  49 पद जूनियर इंजीनियर असिस्टेंट के लिए निर्धारित हैं।

 
विज्ञापन

4 of 4
jobs
जबकि, जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट इंस्ट्रूमेंटैशन/टेक्निकल असिस्टेंट के लिए 4 पद और जूनियर इंजीनियरिंग असिस्टेंट मेक-फिटर कम रिगर के 3 पद हैं। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जिसके बाद 18 दिसंबर को रिजल्ट जारी किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें-JOBS: ये हैं वो 5 नौकरियां जिनके लिए आप नवंबर और दिसंबर में कर सकते हैं आवेदन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें