फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RPSC: राजस्थान में निकली असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर की ढेरों नौकरियां, मौका न गंवाएं! इस दिन से करें आवेदन

Wed, 23 Jul 2025 05:55 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

RPSC AAE Recruitment 2025 Notification: राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कृषि इंजीनियरिंग में डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों के लिए यह सुनहरा मौका है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथि से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 7
सांकेतिक तस्वीर (AAE) - फोटो : freepik
RPSC AAE Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर (AAE) के पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल (sso.rajasthan.gov.in) के माध्यम से फॉर्म भरना होगा।
विज्ञापन

2 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

कैटेगरी वाइज वैकेंसी विवरण

इस भर्ती के तहत कुल 281 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षण के अनुसार पद आरक्षित किए गए हैं। सामान्य वर्ग के लिए 101 पद, ओबीसी वर्ग के लिए 59 पद, ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 28 पद, एमबीसी (More Backward Class) के लिए 14 पद, अनुसूचित जाति (SC) के लिए 45 पद और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के लिए 34 पद निर्धारित किए गए हैं। सभी वर्गों को मिलाकर कुल रिक्तियों की संख्या 281 है।
विज्ञापन

3 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

कौन कर सकता है आवेदन?

राजस्थान असिस्टेंट एग्रीकल्चर इंजीनियर भर्ती 2025 के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग में डिग्री हो। इसके साथ ही हिंदी भाषा देवनागरी लिपि में लिखने की क्षमता और राजस्थान की संस्कृति का सामान्य ज्ञान होना भी जरूरी है।

4 of 7
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

इतनी होनी चाहिए आयु?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2026 को कम से कम 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 40 साल होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : Amar Ujala Graphics

कैसे होगा चयन?

उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल जांच से गुजरना होगा। सभी चरणों में सफल होने के बाद ही अंतिम चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

6 of 7
सैलरी - फोटो : freepik

जानें फीस और सैलरी

इस भर्ती के लिए सामान्य और अन्य राज्य के अभ्यर्थियों को 600 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि ओबीसी, बीसी, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-14 के अनुसार शानदार वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : Adobe Stock

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले sso.rajasthan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।
  • अगर आपके पास पहले से SSO ID है तो लॉगिन करें, नहीं है तो "Register" पर क्लिक करके SSO ID बनाएं।
  • लॉगिन के बाद "Recruitment Portal" (राजस्थान भर्ती पोर्टल) को चुनें।
  • उपलब्ध भर्तियों में से "Assistant Agriculture Engineer Recruitment 2025" को चुनें।
  • मांगी गई सभी जानकारियां जैसे नाम, शैक्षणिक योग्यता, पता आदि सावधानी से भरें।
  • अपनी पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें- जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग।
  • सारी जानकारी चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें