युवाओं को रोजगार देने के लिए विभिन्न स्तरों पर सरकारी भर्तियां निकालीं जा रही हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार के अधीन राजस्थान राज्य औद्योगिक विकास और निवेश निगम लिमिटेड (RIICO) ने सहायक, जूनियर असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर, असिस्टेंट साइट इंजीनियर (सिविल), प्रोग्रामर और डिप्टी मैनेजर समेत अन्य कई पदों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं।
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार रीको भर्ती के पोर्टल
riico.onlinerecruit.in/2021/ पर 13 नवंबर तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 217 रिक्तियों को भरना है। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष पूरी होनी चाहिए और आवेदन पत्र भरने की अंतिम तिथि 13 नवंबर, 2021 है। अंतिम तिथि तक आवेदक की उम्र 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार नीचे विस्तृत अधिसूचना में योग्यता-पात्रता, वेतनमान, परीक्षा योजना और पाठ्यक्रम और अन्य विवरण देख सकते हैं :
रीको भर्ती रिक्तियों का विवरण
- डिप्टी मैनेजर: 8
- प्रोग्रामर: 2
- असिस्टेंट साइट इंजीनियर: 49
- सहायक लेखा अधिकारी ग्रेड- II: 23
- जूनियर कानूनी अधिकारी: 16
- जूनियर इंजीनियर (पावर): 3
- सहायक प्रोग्रामर: 2
- आशुलिपिक: 19
- ड्राफ्ट्समैन-कम-ट्रेसर: 15
- कनिष्ठ सहायक: 80