फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं पास को SSC दे रहा है नौकरी का मौका, ये है आवेदन का अंतिम मौका

Fri, 04 Oct 2019 07:59 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर
अगर आप 10वीं कक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं और आपको सरकारी नौकरी पाने का इंतजार है, तो यहां बेहतरीन मौका है। ये मौका झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) दे रहा है। जेएसएससी ने भर्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2019 से ही जारी है और आज (4 अक्तूबर 2019) इसके लिए अंतिम मौका है। आज अगर आप यहां नौकरी पाना चाहते हैं, तो जल्द आवेदन करें। इस नौकरी के संबंध में विस्तृत जानकारी आगे दी गई स्लाइड्स में पढ़ें।
विज्ञापन

2 of 6

महत्त्वपूर्ण तिथियां : 

  • पंजीकरण करने की प्रारंभिक तिथि : 05 सितंबर, 2019 (दिन के 11 बजे से) 
  • पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 04 अक्तूबर, 2019
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि : 10 अक्तूबर, 2019
विज्ञापन

3 of 6

आयु सीमा : 

इन पदों के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तक निर्धारित की गई है।

शैक्षिक योग्यता :

उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / बोर्ड से मैट्रिक या 10वीं परीक्षा (न्यूनतम 45 प्रतिशत अंकों के साथ) उत्तीर्ण होना जरूरी है। मांगी गई अन्य योग्यताओं के लिए आगे दी गई लिंक से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर पढ़ें। 

4 of 6

चयन प्रक्रिया :

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया :

  • आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाने हैं।
  • इच्छुक उम्मीदवार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट jssc.in के माध्यम से निर्धारित समय सीमा के अंदर आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

5 of 6

पद का नाम :                             

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता                   

वेतनमान :

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता पदों के लिए 5,200 से 20,200 रुपये (2,400 रुपये ग्रेड-पे)

ये भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए सचिवालय में नौकरी का मौका, 56 हजार से ज्यादा सैलरी
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये भी पढ़ें : पाना चाहते हैं सरकारी नौकरी, यहां 15 हजार से ज्यादा पदों पर निकली हैं भर्तियां

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

बैकलॉग रिक्तियों की नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
रेगुलर रिक्तियों की नोटिफिकेशन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें