राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में युवाओं के लिए नौकरी करने का सुनहरा मौका है। विश्वविद्यालय ने प्रोजेक्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। जिसके लिए विश्वविद्यालय द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार जो इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आज ही आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए आगे दी गई नोटिफिकेशन देखें।