राजस्थान पुलिस ने भर्तियों के लिए स्टेंडिंग ऑर्डर जारी कर दिया है। ऑफिस ऑफ द डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ने 6 नवंबर को ये ऑर्डर जारी कर दिया था। जल्द ही इन भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी हो सकता है।
आदेश के अनुसार 8वीं पास उम्मीदवार आरएसी और एमबीसी बीएसन पदों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया, आरक्षण, उम्र, फिजिकल फिटनेस नियम, एजुकेशनल क्लाफिकेशन, भर्ती केंद्र, चयन प्रक्रिया, लिखित परीक्षा और प्रोफिशिएंसी टेस्ट की जानकारी भी आदेश में दी गई है।