आईटीआई पास के लिए नौकरियां
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
ICF Apprentice Recruitment पदों का विवरण
रेलवे आईसीएफ, चेन्नई की ओर से 600 एक्स-आईटीआई और 276 फ्रेशर्स सहित कुल 876 अपरेंटिस पद प्रस्ताव पर हैं। इन पदों में वेल्डर, फिटर, कारपेंटर, मशीनिस्ट, पेंटर और इलेक्ट्रीशियन शामिल हैं। भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगी। आवेदन शुल्क के रूप में आवेदकों को 100 रुपये ऑनलाइन जमा करने होंगे। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट pb.icf.gov.in पर जा सकते हैं।