फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Police Bharti 2021: इस सूबे की पुलिस ने निकाली कांस्टेबल के 2340 पदों पर भर्ती, यह है पूरी प्रोसेस

Fri, 10 Sep 2021 03:21 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला

सार

Police Constable Recruitment 2021: पुलिस भर्ती महकमे ने 09 सितंबर, 2021 को 2340 टीएसएस कैडर पदों के लिए कांस्टेबल अधिसूचना जारी की है। विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें।
विज्ञापन
1 of 5
पुलिस भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
Punjab Police Constable Recruitment 2021: पंजाब पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2021 के तहत पुलिस महकमे ने टेक्नीकल एंड सपोर्ट सर्विसेज (TSS) कैडर के पदों के लिए कुल 2340 रिक्तियों की घोषणा की है। इनके लिए आवेदन प्रक्रिया, ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, शुल्क, पात्रता मानदंड, रिक्ति विवरण, वेतनमान, और पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के बारे में अन्य विवरणों के लिए यहां विस्तार से बताया गया है। 
दरअसल, पंजाब पुलिस भर्ती बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर 2340 टीएसएस कैडर पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। पंजाब पुलिस द्वारा इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना 09 सितंबर, 2021 को जारी की गई है। टीएसएस कैडर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 09 सितंबर 2021 से शुरू हो गई है और ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर, 2021 तय की गई है। पंजाब पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है। 

आवेदन ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे
पंजाब पुलिस के 2340 टीएसएस कैडर पदों के लिए विस्तृत अधिसूचना डाउनलोड करने का लिंक नीचे दिया गया है। भर्ती के लिए सभी पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन को अच्छे से पढ़ लें। पंजाब पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तकनीकी और सहायता सेवाओं के पदों के लिए पंजाब पुलिस चयन मानदंड को समझने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई तालिका के माध्यम से जाना चाहिए।

 
विज्ञापन

2 of 5
पुलिस कांस्टेबल भर्ती - फोटो : अमर उजाला
आधिकारिक अधिसूचना
पंजाब पुलिस में टेक्नीकल एंड सपोर्ट सर्विसेज (TSS) कैडर के पदों के लिए कुल 2340 रिक्तियों पर भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट www.punjabpolice.gov.in पर 09 सितंबर, 2021 को जारी की गई है। इसे यहां क्लिक कर पढ़ा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। 

परीक्षा एवं महत्वपूर्ण तिथियां
  • अधिसूचना जारी करने की तिथि : 09 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि : 09 सितंबर, 2021
  • ऑनलाइन आवेदन जमा करने की तिथि : 29 सितंबर, 2021
  • भर्ती परीक्षा के लिए तिथियां बाद में घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस भर्ती - फोटो : अमर उजाला
रिक्तियों का विवरण
पद श्रेणी रिक्तियों की संख्या
सामान्य महिला
सामान्य श्रेणी (जीसी) 688 273
अनुसूचित जाति (एससी) 280 187
पिछड़ा वर्ग (बीसी) 141 93
भूतपूर्व सैनिक (सामान्य) 70 93
भूतपूर्व सैनिक (अनुसूचित जाति) 94 0
भूतपूर्व सैनिक (बीसी) 47 0
पुलिस कर्मियों के वार्ड 31 15
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) 164 70
स्वतंत्रता सेनानी 16 7
खेल (जीसी) 23 24
खेल (एससी) 24 0
कुल 1578 762
महायोग 2340  -
 
 

4 of 5
पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी। - फोटो : अमर उजाला
पात्रता मापदंड, शैक्षणिक योग्यता और उम्र सीमा
पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के आवेदकों के लिए आवश्यक न्यूनतम शिक्षा योग्यता के अनुसार, ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान से स्नातक या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे पंजाब पुलिस टीएसएस कैडर रिक्तियों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। साथ ही उम्मीदवारों ने अपने मैट्रिक स्तर पर पंजाबी को एक विषय के रूप में पास किया हो। हालांकि, 01/01/2021 के अनुसार, उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से कम न हो और 28 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवार को भारत का नागरिक होना चाहिए। उसके पास किसी अन्य देश की नागरिकता/ स्थायी निवास/ ग्रीन कार्ड नहीं होना चाहिए। 

चयन प्रक्रिया 2021
चयन प्रक्रिया दो चरण की होगी, जिसमें निम्नलिखित टेस्ट शामिल होंगे :-
• स्टेज-I: कंप्यूटर आधारित टेस्ट (टेस्ट 1 और टेस्ट 2)
• स्टेज-II: फिजिकल स्क्रीनिंग टेस्ट (PST)

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंजाब पुलिस - फोटो : ट्विटर हैंडल
पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया
पंजीकरण और आवेदन की प्रक्रिया केवल ऑनलाइन मोड के माध्यम से की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 09 सितंबर, 2021 से 29 सितंबर, 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजाब पुलिस भर्ती 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे दिया गया है।

ऑनलाइन आवेदन लिंक
खुलने वाले पेज पर नीचे की ओर दिए गए ऑप्शन RECRUITMENT OF CONSTABLES IN TECHNICAL AND SUPPORT SERVICES CADRE OF PUNJAB POLICE पर क्लिक करें और भर्ती से जुड़े सभी अपडेट और दिशा-निर्देश ध्यान से पढ़ें। इनमें ही आपको पंजाबी और अंग्रेजी भाषा में रजिस्ट्रेशन और आवेदन लिंक मिलेंगे।
 
आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पढ़ने एवं डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें