फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी: 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए 847 पदों पर निकली हैं नौकरियां, वेतन भी शानदार

Wed, 12 May 2021 12:54 PM IST
वर्तिका तोलानी जाॅब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पीएसएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : ट्विटर हैंडल
अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड पंजाब (पीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 847 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। जारी अधिसूचना के मुताबिक आवेदकों की भर्ती वार्डर और मैट्रॉन के विभिन्न पदों पर की जाएगी। 10 मई से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बारहवीं कक्षा पास अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 34 हजार रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। इस नौकरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी जैसे योग्यता, पदों का विवरण, वेतन आदि के लिए अभ्यर्थी अगली स्लाइड पर जा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पीएसएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

पदों का विवरण

कुल पद - 847

  • वार्डर (केवल पुरुषों के लिए) - 815 पद
  • मैट्रॉन (केवल महिलाओं के लिए) - 32 पद
यह भी पढ़ें - सरकारी नौकरी: कानून की पढ़ाई करने वाले भी आर्मी में कर सकते हैं नौकरी, बस देनी होगी यह परीक्षा
विज्ञापन

3 of 5
पीएसएसएसबी भर्ती 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

महत्वपूर्ण तिथियां - 

  • आवेदन पत्र जमा करने की प्रारंभिक तिथि -10 मई, 2021 
  • आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि - 31 मई, 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि- 2 जून, 2021

आवेदन शुल्क -

  • सामान्य वर्ग - 1000 रुपये
  • एससी/बीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग - 250 रुपये
  • एक्स सर्विसमैन - 200 रुपये

4 of 5
वारदात की जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala

अन्य जानकारियां

  • आयु सीमा - 1 जनवरी 2021 को अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 27 वर्ष के बीच में होनी चाहिए। 
  • शैक्षणिक योग्यता - किसी भी मान्यता प्राप्त विद्यालय से बारहवीं पास करने वाले अभ्यर्थी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदकों का कक्षा दसवीं तक  पंजाबी भाषा की पढ़ाई करना अनिवार्य है। 
  • चयन प्रक्रिया - आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक माप परीक्षण और शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। 
  • वेतन - जेल वार्डर और मैट्रॉन के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 10,300 से लेकर 34,800 रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
job interview - फोटो : istock

आधिकारिक वेबसाइट- sssb.punjab.gov.in

आधिकारिक अधिसूचना - https://sssb.punjab.gov.in/Downloads/2021/Advt%20No.%2008%20of%202021.pdf

यह भी पढ़ें - 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें