युवाओं को डाक विभाग में नौकरी करने का सुनहरा मौका मिल रहा है। केरल पोस्टल सर्कल में जो युवा नौकरी करना चाहते हैं। उनके लिए आवेदन करने का एक और मौका है। केरल डाक विभाग द्वारा आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा कर अब 11 सितंबर, 2019 कर दिया गया है। केरल पोस्टल सर्कल द्वारा कुल 2086 पदों पर भर्तियां होने जा रही है। ये भर्तियां ग्रामीण डाक सेवक के खाली पदों को भरने के लिए की जा रही हैं। आपको बता दें कि इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। इस नौकरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें...