ONGC Apprentice Recruitment 2025: तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ONGC) ने विभिन्न तकनीकी और गैर-तकनीकी ट्रेडों में अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भारत के उत्तरी, पश्चिमी, पूर्वी, दक्षिणी और मध्य क्षेत्रों में विभिन्न कार्य केंद्रों पर कुल 2,623 रिक्तियां जारी की गई हैं।
चयनित प्रशिक्षुओं को इलेक्ट्रीशियन, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, मैकेनिकल, सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि क्षेत्रों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन 16 अक्तूबर 2025 से 6 नवंबर 2025 तक खुले हैं।