फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे भर्ती : 10वीं पास के लिए उत्तर मध्य रेलवे में निकली बंपर भर्ती, परीक्षा भी नहीं होगी

Wed, 17 Mar 2021 09:07 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
उत्तर मध्य रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
सरकारी नौकरी की प्रतीक्षा कर रहे युवाओं के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा अवसर आया है। रेलवे भर्ती बोर्ड के दिशा-निर्देशों के तहत उत्तर मध्य रेलवे में अनेक पदों के लिए भर्तियां हो रही हैं। उत्तर मध्य रेलवे के डीआरएम झांसी कार्यालय की ओर से अपरेंटिस के 480 रिक्त पदों के लिए सीधी भर्ती निकाली गई है।

इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। रेलवे में अपरेंटिस की इस भर्ती के लिए, उम्मीदवारों को कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं देना होगा। आवेदकों के चयन के लिए एक मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। फिर इसी मेरिट सूची के जरिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। 

रेलवे द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार, उत्तर मध्य रेलवे उन लोगों के लिए एक शानदार अवसर दे रही है, जो भारतीय रेलवे में ट्रेड अपरेंटिस के पद पर काम करना चाहते हैं। नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने 480 पदों के लिए आधिकारिक भर्ती अधिसूचना भी जारी की है। इसका लिंक खबर में दिया गया है। इन पदों पर नौकरी से संबंधित पूरी जानकारी जैसे जरूरी योग्यता, चयन प्रक्रिया, आवेदन की प्रक्रिया और पदों का विवरण आदि आपको आगे की स्लाइड्स में दिया जा रहा है। 
विज्ञापन

2 of 6
उत्तर मध्य रेलवे में बंपर भर्ती - फोटो : Amar Ujala Graphics
उत्तर मध्य रेलवे अपरेंटिस भर्ती 2021 के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर 17 मार्च, 2021 से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। यहां फिटर, वेल्डर, मैकेनिक, कारपेंटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड्स के लिए कुल 480 अपरेंटिस पदों पर रिक्तियां निकाली गईं हैं। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार खबर के अंत में दिए गए सीधे लिंक के माध्यम से अपनी योग्यतानुसार पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 16 अप्रैल, 2021 तक सक्रिय रहेगी। 
विज्ञापन

3 of 6
Sarkari Naukri 2021 : Jobs for ITI pass - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
रिक्तियों का विवरण
 
ट्रेड श्रेणी कुल
सामान्य ओबीसी एससी एसटी
फिटर 145 77 43 21 286
वेल्डर (गैस और इलेक्ट्रिकल) 6 3 1 1 11
मैकेनिक (डीएसएल) 42 23 13 6 84
कारपेंटर 6 3 1 1 11
इलेक्ट्रिशियन 44 24 13 7 88
कुल पद 241 132 71 36 480 

4 of 6
jhansi railway station - फोटो : Twitter
अधिसूचना पीडीएफ
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से 15 मार्च, 2021 को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक विज्ञापन के माध्यम से अपरेंटिस पदों के लिए 480 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की है। पात्रता, परीक्षा पैटर्न, चयन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी अधिसूचना में दी गई है। उम्मीदवार भर्ती के लिए अधिसूचना पीडीएफ यहां क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं। योग्यता संबंधी शर्तों का विवरण आगे की स्लाइड में दिया गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
jobs
शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा
अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा की परीक्षा या मान्यता प्राप्त बोर्ड से इसके समकक्ष परीक्षा (10+2 परीक्षा प्रणाली के तहत) न्यूनतम 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमा होना जरूरी है।

नियमानुसार आयु में छूट लागू 
विस्तृत शैक्षणिक योग्यता के लिए अधिसूचना देखें। जबकि आवेदक की उम्र 17 मार्च, 2021 को न्यूनतम आयु 15 वर्ष से कम न हो और अधिकतम 24 वर्ष से अधिक न हो। हालांकि, SC/ST/OBC/PH/भूतपूर्व सैनिक उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु में छूट लागू होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सरकारी नौकरियां - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
महत्वपूर्ण लिंक 
शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं और बोर्ड रिजल्ट संबंधी ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें।  

सरकारी नौकरियों और रिजल्ट से संबंधित ताजा भर्ती समाचार के लिए यहां क्लिक करें।  
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें