फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govt Job: शिक्षा, चिकित्सा और प्रशासनिक क्षेत्रों में भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन; सैलरी 90000 रुपये तक

Fri, 27 Jun 2025 04:46 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

NIEPMD Recruitment 2025: अगर आप शिक्षण, स्वास्थ्य या प्रशासनिक क्षेत्र में पढ़े-लिखे और अनुभवी हैं, तो यह आपके लिए अच्छा मौका है। एक सरकारी संस्था में कई सलाहकार पदों पर भर्ती निकली है। इन पदों के लिए पोस्टग्रेजुएट योग्यता जरूरी है और सैलरी 90,000 रुपये प्रति माह तक दी जा सकती है।
विज्ञापन
1 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
NIEPMD Recruitment: नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एम्पावरमेंट ऑफ पर्सन्स विद मल्टीपल डिसेबिलिटीज (NIEPMD) में अकाउंटेंट, असिस्टेंट और विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niepmd.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान  का लक्ष्य कुल 11 पदों को भरना है।
विज्ञापन

2 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
रिक्तियां विवरण इस प्रकार है:
 
पद का नाम (सलाहकार) कुल पद
एसोसिएट प्रोफेसर (प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स) 1
क्लिनिकल असिस्टेंट (ऑडियोलॉजिस्ट - ग्रेड 1) 1
क्लिनिकल असिस्टेंट (स्पीच पैथोलॉजिस्ट - ग्रेड 1) 1
क्लिनिकल असिस्टेंट (स्पीच और हियरिंग) 1
निदेशक 1
क्लिनिकल असिस्टेंट (विकासात्मक चिकित्सक) 1
क्लिनिकल असिस्टेंट (स्पीच थेरेपिस्ट) 1
विशेष शिक्षक 1
व्यावसायिक प्रशिक्षक 1
सहायक 1
लेखाकार 1
कुल पद 11


 
विज्ञापन

3 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कौन कर सकता है आवेदन?

एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए प्रोस्थेटिक्स और ऑर्थोटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री, 8 साल का अनुभव और वैध RCI पंजीकरण होना जरूरी है। क्लिनिकल असिस्टेंट के लिए MASLP या ऑडियोलॉजी में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और RCI पंजीकरण होना चाहिए। निदेशक पद के लिए 55% अंकों के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री और 10 साल का अनुभव मांगा गया है। 

विशेष शिक्षक और व्यावसायिक प्रशिक्षक पदों के लिए विशेष शिक्षा से जुड़ी योग्यता, कम से कम 2 साल का अनुभव और RCI पंजीकरण जरूरी है। सहायक पद पर स्नातक डिग्री, कंप्यूटर का ज्ञान और 2 साल का ऑफिस का अनुभव होना चाहिए। अकाउंटेंट पद के लिए कॉमर्स में डिग्री, टैली का ज्ञान और 3 साल का खाता संभालने का अनुभव होना जरूरी है। इसके अलावा, आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 56 वर्ष होनी चाहिए।

4 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को 590 (GST सहित) आवेदन शुल्क ऑनलाइन तरीके से जैसे आरटीजीएस, एनईएफटी या आईएमपीएस के जरिए जमा करना होगा। संस्थान किसी भी अन्य भुगतान माध्यम को स्वीकार नहीं करेगा। हालांकि, एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है।
विज्ञापन

5 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

कितना मिलेगा वेतन

इस भर्ती के लिए यनित उम्मीदवारों को 45,000 से 90,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट niepmd.tn.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद "Recruitment" या "Career" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • नोटिफिकेशन के साथ दिया गया आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें (PDF फॉर्मेट में)।
  • मांगी गई सभी जानकारियां सावधानीपूर्वक भरें, जैसे - नाम, जन्मतिथि, योग्यता, अनुभव आदि।
  • सभी प्रमाणपत्रों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी, फोटो और वैध RCI पंजीकरण  
  • यदि आप आवेदन शुल्क के पात्र हैं, तो भुगतान करें।
  • अंत में आवेदन पत्र सबमिट कर दें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें